फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि की डेढ़ करोड़ की पहली किस्त मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले डेढ़ करोड़ से हुए थे दो करोड़, फिर तीन करोड़ की गई विधायक निधि
विज्ञापन

- विधायक निधि बढ़ने से विकास कार्यों में आएगी तेजी, जल्द काम शुरू होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरकार के विधायक निधि तीन करोड़ करने की घोषणा के बाद पहली किस्त डेढ़ करोड़ रुपये पहुंच गए है। इनसे जल्द ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसके साथ ही दूसरी किस्त के डेढ़ करोड़ रुपये भी जल्द आने की बात कही जा रही है। इस तरह अब एक करोड़ रुपये के ज्यादा विकास कार्य विधायक अपने क्षेत्र में करा सकेंगे।
विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास कराने के लिए सपा सरकार में पहले एक करोड़ मिलते थे, जिसको सपा सरकार में ही बढ़ाकर डेढ़ करोड़ किया गया था। उनको यह निधि एक वर्ष में मिलती थी और दो किस्तों में ग्राम्य विकास विभाग में आती थी। भाजपा की सरकार बनने पर मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक निधि को डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ कर दिया, जिससे विधायक अपने क्षेत्र में ज्यादा विकास करा सके। कोरोना के कारण पिछले वर्ष विधायक निधि नहीं आई थी। इसके बाद सरकार ने एक बार फिर विधायकों की निधि मेें इजाफा करने की घोषणा की थी और उसे दो करोड़ से तीन करोड़ करने की बात कही गई थी। विधायक निधि बढ़ने के बाद ग्राम्य विकास विभाग में पहली किस्त डेढ़ करोड़ रुपये पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एई महिपाल ने बताया कि विधायक निधि की किस्त आने से अब वह अपने क्षेत्र में प्रस्ताव देकर विकास कार्य करा सकते है। दूसरी किस्त भी जल्द ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें