एकलव्य शूटिंग क्लब पर चैंपियनशिप का तीसरा दिन
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी के एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब परिसर में चल रही चार दिवसीय तीसरी एकलव्य शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन बुधवार को जनपद बागपत के शूटरों का वर्चस्व रहा।
चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं के हुए मैचों में 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वुमन आईएसएसएफ में खुशी तोमर बागपत 580, 10 मीटर एयर राइफल यूथ वुमन में आयुषी राठी मेरठ 377, 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वुमन एनआर में आयुषी धामा बागपत 381,10 मीटर एयर राइफल यूथ मेन आईएसएसएफ में कुनाल मालिक बागपत 597, 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वुमन में आशु तोमर बागपत 384, 10 मीटर एयर पिस्टल हैंडिकेप वर्ग में विनय कुमार गाजियाबाद 361 अंक लेकर चैंपियनशिप में आगे रहे। चैंपियनशिप में आयोजक रेंज कोच बिट्टू खान , हसन मलिक, अप्सरा चौधरी, सिंपल चौधरी, बाबू, सनव्वर श्योरान, आकाश तोमर, वाजिद खान, मुकुल चौधरी, शिल्पी सिंघल कपिल, राहुल राजोरा, राजन राणा, संजय शर्मा हर्ष, सौरभ तोमर पंकज शर्मा, आदि ऑफिसियल रहे।