फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा बरकरार, सुधर जाओ, नहीं तो हो जाओगे बीमार

विज्ञापन
बागपत की शौकत मार्किट में बिना मास्क के खरीदारी करके आते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। पड़ोसी जिला होने के नाते बागपत वासियों को भी बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। इसी को देखते हुए शासन ने सार्वजनिक स्थानों से लेकर स्कूल, कालेजों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए है। मगर, यह निर्देश हवा में उड़ रहे है। बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहा है। सरकारी अस्पताल और कार्यालयों में भी यहीं स्थिति है। बृहस्पतिवार को अमर उमर उजाला की टीम ने बाजार, सरकारी कार्यालय, जिला अस्पताल और कालेजों में मास्क लगाने की पड़ताल की। अधिकतर लोग और छात्र-छात्राएं बिना मास्क मिले। जिला अस्पताल में भी लोग बिना मास्क लगाए उपचार कराने के लिए पहुंचते दिखे।
सुबह 11 बजकर 22 मिनट
नगर के गांधी बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी है। बाजार में खरीदारी के लिए आए लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। इक्का-दुक्का लोग ही मास्क लगाए हुए मिले।
विज्ञापन

सुबह 11 बजकर 56 मिनट
जिला अस्पताल में चिकित्सक तो मास्क लगाकर लोगों का उपचार करते मिले। मगर, उपचार कराने के लिए पहुंचे अधिकांश मरीज बिना मास्क के मिले। चिकित्सकों ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने के लिए कहा।
दोपहर 12 बजकर दस मिनट
बृहस्पतिवार को डीएलएड की परीक्षा में भी परीक्षार्थियों ने मास्क प्रयोग नहीं किया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से परीक्षार्थियों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
दोपहर एक बजकर 28 मिनट
कोर्ट रोड स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में लोगों की भीड़ लगी थी। कार्यालय में तैनात कर्मचारी और रजिस्ट्री के लिए आए लोगों बिना मास्क कार्यालय में मिले। कार्यालय में कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।
रोजाना हो रही आठ सौ लोगों की जांच
बागपत। बागपत में अभी कोई एक्टिव केस नहीं है। मगर, दिल्ली व आसपास के जिलों में केस मिलने के कारण सतर्कता बरती जा रही है। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी में उपचार कराने के लिए आने वाले लगभग आठ सौ लोगों की रोजाना जांच कराई जा रही है। तीसरी लहर में जिले में 2079 लोग संक्रमित हुए थे और आठ लोगों की संक्रमण से मौत हो गई थी।
- सार्वजनिक स्थानों व सरकारी कार्यालयों में मास्क का प्रयोग कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सभी अधिकारियों को मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए है। - राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन

- शासन के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए है। चिकित्सकों को अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले लोगों को भी मास्क का प्रयोग कराने के लिए कहा गया है। - सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ।

बागपत में बिना मास्क के परीक्षा देकर आते छात्र-छात्राएं- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें