- ब्राह्मण पुट्ठी गांव में हुई खुली बैठक में सदस्य के फर्जी हस्ताक्षर करने व महिला को मृतक दर्शाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव में हुए विकास कार्यों की जांच करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को नामित किया है। इसके बाद शिकायतकर्ता विद्याराम भाटी ने आरोपों के साक्ष्य सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
ब्राह्मण पुट्ठी गांव के विद्याराम भाटी ने आरोप लगाया कि गांव में कोई भी खुली बैठक आज तक नहीं हुई है। काेरोना काल में हुई बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य विरेंद्र शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर करके बैठक का कॉलम पूरा किया गया। कोरोना के समय महेंद्री को गलत तरीके से मृतक दिखा दिया गया है। इसके कारण उनकी पेंशन कट गई और चार साल से अपने जिंदा होने के साक्ष्य विकास भवन में दे रही है।
शिकायत के बाद सीडीओ ने मामले की जांच जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार को जांच सौंपी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सोमवार को जांच अधिकारी को सभी साक्ष्य देते हुए कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी ने प्रधान व सचिव को भी अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए है, ताकि जांच को पूरा किया जा सके।