फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकाचक अस्पताल में फिर फैली अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर दुरुस्त कर दी गई थी व्यवस्थाएं
विज्ञापन

शुक्रवार को चिकित्सकों का इंतजार करते दिखे मरीज, कोविड नियमों का भी हुआ उल्लंघन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिला अस्पताल और सिसाना गांव को प्रशासन ने रातोंरात चकाचक कर दिया था। मुख्यमंत्री को भी अस्पताल में कोई कमी नजर नहीं आई, लेकिन अगले ही दिन शुक्रवार को यहां अव्यवस्थाएं फैली दिखाई दी। कई चिकित्सक अपने कक्ष से गैरहाजिर मिले। इसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना उपचार के ही वापस लौट गए। मरीजों की कुर्सियों के नीचे कुत्ते सोते हुए दिखाई दिए।
कोविड नियमों का दिखा उल्लंघन
कोविड नियमों का पालन भी नहीं दिखा। कई मरीज और उनके तीमारदार बिना मास्क के नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हुई। चिकित्सकों ने भी इसका ख्याल नहीं रखा।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं, बना दी पर्ची
बड़ौत रोड निवासी चांद हड्डी रोग विशेषज्ञ को पैर दिखाने पहुंचा था। जिला अस्पताल में कई माह से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इसके बाद भी काउंटर से उसका पर्चा बना दिया गया। वह हड्डी रोग विशेषज्ञ को तलाशता रहा। बाद में मायूस होकर वह वापस लौटा।
विज्ञापन

सिसाना में फिर फैल गई गंदगी
सिसाना गांव में हाईवे किनारे फिर से जलभराव और गंदगी फैल गई। इस पर ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री के दौरे के लिए गांव को चमकाया गया था। अब फिर से गंदगी और जलभराव की समस्या से उन्हें दो-चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें