फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से टक्कर मारकर साधू को कुचला, मौत

विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव में दुर्घटना के बाद घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के समीप साधु के ऊपर से उतरा बस का पिछला पहिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के समीप बस ने पहले एक साधु को टक्कर मारी और उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक व परिचालक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

नौरोजपुर गांव के मंदिर में रहने वाले साधु तिलकराम की दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सिसाना गांव के पास निजी बस द्वारा कुचल देने से मौत हो गई। सुनील ने बताया कि वह प्रतिदिन बागपत में यमुना में नहाने आता था। वह शनिवार को यमुना में नहाने के बाद गांव लौट रहा था। सिसाना में तालाब के सामने बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसके ऊपर से पहिया उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक व परिचालक फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बस को कब्जे में लिया। सुनील कुमार ने कोतवाली में बस चालक व परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि बस की चपेट में आने से साधु की मौत हुई है। वह बस की चपेट में कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें