फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मसीहा को किया नमन

Mon, 30 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा किसान और मजदूर वर्ग के हित के लिए कार्य किए । रविवार को चौधरी साहब की पुण्यतिथि पर जगह-जगह हवन किए गए। और गोष्ठियों में उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


रविवार को रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर आयोजित यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना,पूर्व विधायक प्रोफेसर महक सिंह, रमेश त्यागी, मित्र मुनि, सुभाष पहलवान, ओमवीर तोमर, रामपाल, मांगेराम चेयरमैन, ओमबीर ढाका, कृष्णपाल, योगेंद्र, नौशाद, यूसुफ, मनोज धामा, रविंद्र, सोमपाल, अजय रमाला, राजेंद्र डागर, संदीप चौधरी, परशुराम, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।

जिला जाट सभा भवन में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इसमें  उत्तर प्रदेश राज्य मद्य निषेद परिषद के चेयरमैन डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा चौधरी साहब द्वारा किसान हित में किए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने एसडीएम को पत्र लिखकर खेकड़ा थाने में रखी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को जाट समाज को सुपुर्द करने की मांग की। इसमें डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, अक्षय चौधरी, ब्रहमपाल, शीशपाल तोमर, देवेंद्र आर्य, तेजपाल, नगेंद्र सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन


सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर  उनके चित्र पर पुष्पांर्पित किए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष डॉक्टर एसपी यादव कहा चौधरी साहब की छवि हमेशा बेदाग रही है। इसमें डॉ. कुलदीप उज्ज्वल , पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, विजयपाल सिंह तोमर, देवेंद्र गुर्जर, शहर अध्यक्ष भूरू सभासद, तरुण देव, जितेंद्र यादव, गजेंद्र बली, शकील अहमद, साजिद रहे।
जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का चित्र लगाया। विगत काफी समय से  किसान प्रतिनिधि गन्ना अधिकारी कार्यालय में चौधरी चरण सिंह का चित्र लगाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान नरेश डायरेक्टर, राम कुमार चेयरमैन, गौरव खोखर, यशवीर प्रधान, रामबीर, धीरज, सुभाष, रामबीर मौजूद रहे। 

बड़ौत। आर्य समाज मंदिर में रविवार को चौ. चरण सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा समरभानू शास्त्री ने चौधरी साहब को महर्षि दयानंद सरस्वती का अनुयायी बताते हुए कहा कि चौधरी साहब अंधविश्वास, कुरीतियों के विरोधी थे और आर्य समाज के नियमों का पालन करने में सदैव तत्पर रहते थे। डॉ. ओमवीर सिंह आर्य, डॉ. हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा से किसानों, गरीबों और मजदूरों के हकों के लिए संघर्ष किया है। रामबली राणा, विनोद, राधेश्याम, सहदेव आर्य, अगिरस मुनि, हरवीर सिंह, मोहन पाल, उपेंद्र आर्य, रणतेज, सुखवीर सिंह राणा, कवरपाल शामिल रहे।

खेकड़ा। रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि मना उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। रविवार को नगर में रालोद कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री किसानों केे मसीहा चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। कृषि प्रधान देश के किसानों के लिए जो हितकारी कार्य किए उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके दिखाए मार्ग पर चलने से ही राष्ट्र और किसानों का उत्थान संभव है। इस दौरान चौधरी गजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, सतीश कुमार, संजय सिंह, राजीव धामा, मोहित, बिजेंद्र, विजयपाल सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दोघट। निरपुड़ा गांव में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया । इस मौके  पर वक्ताओं ने कहा चौधरी साहब ने हमेशा किसान, मजदूर और गरीबों के हित में कार्य किए।  चौधरी साहब की नीति और सिद्धांतों पर चलकर ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। इसमें सोमपाल फौजी, नाहर सिंह दरोगा, श्योबीर सिंह, भंवर सिंह, सशपाल, मास्टर जयपाल, प्रवेंद्र, देवेंद्र, राजेंद्र, सत्यवीर, वीरपाल राणा, बबलू, धर्मपाल, बिट्टू, सुभाष आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें