फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटे पड़ा रहा चौकीदार का शव, पुलिस उलझती रही

विज्ञापन
बागपत के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर मृतक चौकीदार हंसराज की जानकारी लेता पुलिसकर्मी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जीआरपी और बड़ौत कोतवाली पुलिस एक-दूसरे पर टालते रही बात
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के समीप चौकीदार की बीमारी के चलते हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को चौकीदार की मौत हो गई। उसका शव कई घंटे तक रेलवे स्टेशन बिल्कुल निकट साइकिल स्टैंड के समीप पड़ा रहा। बड़ौत कोतवाली पुलिस और जीआरपी एक-दूसरे का क्षेत्र बताते हुए मामले को टालती रहीं। आखिरकार कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम गुराना निवासी हंसराज उर्फ मोटा (35) पुत्र प्रकाश रेलवे स्टेशन के समीप चौकीदार था। उसकी बीमारी के चलते बृहस्पतिवार की दोपहर मौत हो गई। इसकी जानकारी जीआरपी को दी गई, लेकिन उन्होंने कोतवाली पुलिस का क्षेत्र बताया। लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। उसने भी जीआरपी का क्षेत्र बता दिया। इस टालमटौल में चौकीदार का शव शाम छह बजे तक स्टेशन परिसर में ही लावारिस हालत में पड़ा रहा। मामला बढ़ता देख कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जानकारी मिलने पर रेलवे रोड चौकी पर तैनात दरोगा को मौके पर भेजा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म तक जीआरपी का क्षेत्र है। शव की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें