फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काठा में नेशनल हाईवे के पास युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर काठा गांव में स्थित पेट्रोल पंप के समीप ग्रामीणों को सोमवार देर रात एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। इसका पता चलने पर वहां गए पुलिसकर्मियों ने जांच की। इसके बाद वहां आए ग्रामीणों से भी युवक के बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों ने युवक के साथ मारपीट होने की आशंका भी जताई। उन्होंने बताया कि युवक पिछले कई दिन से गांव के आसपास ही घूम रहा था। इस मामले में जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें