फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: तहेरा भाई निकला अफजल का हत्यारा, पुलिस पूछताछ में बताई हत्या की वजह, बोला-सभी उसे ही प्यार करते थे

Mon, 27 Jan 2025 11:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के दाहा में सात साल के बालक की हत्या के मामले में तहेरे भाई को पुलिस ने पकड़कर मामले का खुलासा किया है। आरोपी बालिग है। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या की वजह बताई।
विज्ञापन
वेतन मांगने पर सेल्समैन की गला दबाकर हत्या की कोशिश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के दोघट कस्बे में पट्टी तिरोसिया में रहने वाले सात वर्षीय अफजल का हत्यारोपी तहेरा भाई सावेज बालिग निकला, जिसको पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि परिवार वाले अफजल से प्यार करते थे, जबकि उससे घृणा करते थे। इस बात पर अफजल को जंगल में ले जाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी सावेज ने बताया कि अफजल उसके चाचा अली मोहम्मद का बेटा था। उसके पिता इस्लामू और अली मोहम्मद के बीच दो साल पहले झगड़ा हो गया था, जिसमें समझौता हो गया था। इसके बाद दोनों परिवार फिर से मिल जुलकर रहने लगे। उसके मां-बाप भी अफजल को ज्यादा दुलार करते थे और उससे घृणा करते थे।

यह भी पढ़ें: Shamli Encounter: एक और नया खुलासा... कई राज्यों में घूमी थी बदमाशों की कार; इस जांच में सामने आया बड़ा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर वह अफजल को अपना दुश्मन मानने लगा। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी किशोर नशा भी करता था, उसने नशे में अफजल की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया।

घरवालों से बचने के लिए 23 जनवरी की रात में बाहर ही छिपा रहा। हत्यारोपी से हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें