फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आरटीई के तहत 182 बच्चों का दूसरे चरण के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले चरण में 308 में 153 बच्चों का हुआ था चयन, 27 जनवरी तक दिलाया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे चरण में 463 आवेदन आए। आवेदनों के सत्यापन सहित अन्य विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को लॉटरी निकाली जाएगी। निजी विद्यालयों में 27 जनवरी तक प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


आरटीई के तहत जिले के निजी स्कूलों की एक हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एक दिसंबर 2024 से ही प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण के तहत कुल 358 आवेदन मिले थे। लाटरी विधि से 156 बच्चों को प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए चयन किया गया था। दूसरे चरण में 463 बच्चों ने फ्री शिक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें 182 बच्चों का चयन किया गया। विद्यालयों में प्रवेश के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक वार सूची भेज दी गई है। 27 जनवरी तक आवंटित विद्यालयों की सूची जारी की जाएगी। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 182 बच्चों का चयन किया गया है और इन्हें जल्द ही दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें