फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मोहल्ले में मांस के टुकड़े फेंकने पर तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, मामला कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जैन मोहल्ला हाथी खाना निकट मस्जिद के सामने व बराबर के घर के बाहर मंगलवार को मांस के टुकड़े फेंके जाने पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीखाना के निकट मजिस्द के सामने जैन मोहल्ला बसा हुआ है। मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने मोहल्ले में मांस के टुकड़े फेंक दिए। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश पनप गया। इसकी सूचना पर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान मुस्लिम समाज की कुुछ महिलाओं ने मामले में समझौता बनाने का भी प्रयास किया, इससे मामला बढ़ गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। उधर, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली व युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने प्रकरण में कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अर्चित गुप्ता, अमन, संजय, ऋषभ, मिन्की और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि जांच में पाया गया कि किसी पक्षी या चील द्वारा मांस खाते समय मोहल्ले मेें टुकड़े गिर गए थे। फिलहाल माहौल शांत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें