फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार का नंगलाबड़ी के जंगल में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर ट्राली और एक लोडर को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नंगलाबड़ी गांव के जंगल में सोमवार की रात तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। तहसीलदार को मौके पर अवैध मिट्टी खनन होते मिला। मौके से मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर ट्राली और एक लोडर को जब्त कर तहसील परिसर में खड़ा करा दिया। खनन माफिया मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव नंगलाबड़ी के जंगल में पिछले कुछ दिनों से तहसरील प्रशासन को अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थी। इसी को देखते हुए सोमवार की रात तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने तहसील की टीम और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर छापा मारा। उन्हें अवैध मिट्टी खनन होते मिला। टीम के आने की भनक लगते ही खनन माफिया फरार हो गया। तहसीलदार ने मौके पर मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियां और एक लोडर को कब्जे में ले लिया और खेकड़ा तहसील परिसर में लाकर खड़ा करा दिया। तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें