फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट बेदम, शिक्षकों को डाटा अपलोड करने में छूट रहे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
वेबसाइट बेदम, शिक्षकों को डाटा अप लोड करने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन

बागपत। मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अप लोड करने में शिक्षकों को पसीने छूट रहे हैं। दिनभर वेबसाइट की रफ्तार धीमी रही, जिस कारण ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भी डाटा अप लोड कार्य ने तेजी नहीं पकड़ी। बुधवार को डाटा अप लोड करने का अंतिम दिन है, ऐसे में शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में 27 सौ शिक्षकों को डाटा अप लोड करना है।
शिक्षकों के प्रमाणपत्र की जांच के लिए मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र अप लोड किए जाने हैं। शिक्षकों को निर्देश दिए है कि वह अपने प्रमाण पत्र पैन ड्राइव में लेकर संबंधित बीआरसी पर जमा करा दें। सोमवार को वेबसाइट की रफ्तार धीमी थी, लेकिन मंगलवार को भी रफ्तार नहीं बढ़ी। जिस कारण प्रयास किया कि शिक्षक खुद ही डाटा अप लोड कर लें। संशोधन की स्थिति में गूगल फार्म खोलकर ठीक कर लिया जाएगा, लेकिन वेबसाइट की धीमी रफ्तार से परेशानी खड़ी हो गई। अब बुधवार को डाटा अप लोड करने का अंतिम दिन है, लेकिन वेबसाइट नहीं चल रही है।
विज्ञापन

जिले में 27 सौ महिला और पुरुष शिक्षक
बागपत। मानव संपदा पोर्टल पर जिले के 27 सौ (महिला और पुरुष) शिक्षकों को डाटा अपलोड करना है। शासन ने सख्ती करते हुए कहा यदि समय पर डाटा अप लोड नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अब यह रहेगी व्यवस्था
शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की एक कॉपी बीएसए कार्यालय, एक बीआरसी और एक कॉपी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
वर्जन :
बीएसए राजीव रंजन मिश्रा का कहना है कि बीआरसी से प्रमाणपत्र अप लोड किए जा रहे हैं। वेबसाइट की समस्या का शासन स्तर से ही समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संशोधन की स्थिति में शिक्षक गूगल फार्म की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें