बागपत। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएम राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि दी। डीएम ने कहा कि संविधान के प्रति शपथ को प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में उतारने का कार्य करें।
गणतंत्र दिवस पर डीएम राजकमल यादव ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। सुबह साढ़े आठ बजे कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि देकर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। डीएम ने कहा कि संविधान के प्रति जो शपथ ली गई है, उसको अपने आचरण एवं जीवन में उतारें। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को शासन की महत्वकांक्षी जनकल्याणकारी योजना का लाभ उसकी पात्रता के आधार पर पहुंचाया जाना चाहिए। कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और निजी चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। कलक्ट्रेट मेें कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ने किया। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ आरके टंडन, डिप्टी कलक्टर राजपाल सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, एआईजी स्टांप रामदयाल उपस्थित रहे।