बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। कृषि कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कृषि कानून वापस होने चाहिए।
गणतंत्र दिवस पर सोनीपत स्टैंड स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी के नेतृत्व में तहसील बागपत तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। देहात के विभिन्न रास्तों से रैली तहसील तक पहुंची। बड़ौत में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और युवा नेता जियाउद्दीन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांगपत्र सौंपा। खेकड़ा में नगराध्यक्ष जगपाल यादव के नेतृत्व में रैली निकालकर मांगपत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को तत्काल निरस्त कर देना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, सतीश गौड़, डॉक्टर शकील अहमद, सोनू चिरचिटा, डॉ रियासत अली, ठाकुर विक्रम सूजरा, मेहंदी हसन, दौलतराम यादव, रविंद्र नैन, राकेश गुर्जर, राधे गुर्जर, बिजेंद्र यादव, वसीम चौधरी, अरशद चौधरी, मनीत देवधर, नीरज चौधरी, गीता, कविता, बड़ौत में मनोज चौधरी, रणवीर प्रधान, अनुज पंवार, सुरेंद्र पंवार, ललित जैन, अंकुर जैन और वसीम खोखर उपस्थित रहे।