फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की बुग्गी पहले तोलने को लेकर संघर्ष, एक को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना गांव में मंगलवार दोपहर गन्ना क्रय केन्द्र पर पहले बुग्गी तौलने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। संघर्ष में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ भेज दिया है। पीड़ित युवक के चाचा सोहनवीर ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव का अश्वनी पुत्र मोहनवीर मंगलवार की दोपहर गन्ने से भरी बुग्गी लेकर गांव स्थित मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्र पर गया था। तभी गांव का विकास पुत्र सुल्तान भी अपनी बुग्गी लेकर वहां पर पहुंचा। पहले बुग्गी तौलने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। सूचना पर दोनों पक्षों के लोग वहां पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोप है कि विकास पक्ष के लोगों ने अश्वनी पुत्र मोहनवीर को गोली मार दी। जांघ में गोली लगते ही अश्वनी जमीन पर गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अश्वनी को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एक मेरठ के एक अस्पताल में रेफर किया गया। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि पहले बुग्गी तौलने को लेकर अश्वनी व विकास पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हुआ है। विकास पक्ष के लोगों ने अश्वनी को गोली मारी है। दोनों पक्षों से कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें