विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमेें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेधावियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञान मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री केपी मलिक, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, स्कूल की प्रबंध समिति के संजय जैन, हर्षित जैन व अनुराग जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करक ेकिया। केपी मलिक ने कहा कि बच्चों को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इससे ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए मॉडल की जमकर सराहना की।
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व रोजगार प्राप्त शिक्षा मिले। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, समाज में फैली कुरीतियों को कार्यक्रम के माध्यम से उखाड़ फेंकने का संदेश दिया। मेधावियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, अतिथियों व विशिष्ठ अतिथियों को स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकािरियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास, मिर्दुल, मनीष, ऊषा, वर्षा, मनोज जैन, यश जैन, वैभव जैन, अनुराग मोहन, अनुराग जैन, धनेंद्र जैन का योगदान रहा।