फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमिस्ट्री के समीकरण में कोई उलझा तो किसी का चेहरा खिला

विज्ञापन
बागपत के श्री यमुना इंटर कालेज में खुशी-खुशी परीक्षा देकर आती छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा के समीकरण में कोई उलझा गया तो किसी का चेहरा खिल उठा। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलने छात्र-छात्राओं का कहना था कि केमिस्ट्री कर पेपर मिला-जुला रहा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से निकले छात्र नकुल ने बताया पेपर काफी कठिन आया। इसे हल करने में परेशानी हुई। पेपर तैयारी से कठिन आया। छात्र मुकुल का कहना है कि प्रश्न पत्र में आए समीकरण काफी कठिन थे। इसके चलते हल करने में काफी मशक्त करनी पड़ी। उधर, परीक्षा देकर निकली छात्राओं के चेहरे खिले हुए दिखे। छात्रा कोमल शर्मा का कहना था के प्रश्न पत्र काफी आसान आया। उसे हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। रसायन विज्ञान में काफी अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। छात्रा खुशी का कहना है कि पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। प्रश्न पत्र उसकी तैयारी के अनुरूप आया। इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।

छात्र नकुल- फोटो : BAGHPAT

छात्र मुकुल- फोटो : BAGHPAT

छात्रा कोमल शर्मा- फोटो : BAGHPAT

छात्रा खुशी गौतम- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें