बागपत के बड़ौत के ट्यौढ़ी गांव के छात्र गौरव की फांसी लगाकर हत्या उधार पैसे न देने को लेकर की गई थी। पकड़े गए हत्यारोपी आस मोहम्मद ने पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। पहले नशे का इंजेक्शन लगा बेहोश किया। फिर गला घोंट कर फांसी पर लटकाया था। सोमवार को उसे जेल भेज दिया।
शनिवार की रात ट्यौढ़ी गांव में कक्षा बारह के छात्र गौरव पुत्र सोहनवीर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। रविवार की सुबह उसका शव गांव के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था। उसके चाचा मनोज ने गांव के ही आस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने रविवार को ही उसे हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ की थी। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि पूछताछ में आस मोहम्मद ने बताया कि वह गौरव का पूरा खर्चा उठाता था। उसका गौरव पर काफी पैसा उधार हो गया था। गौरव नशे का भी आदी थी। पैसे मांगने पर वह टाल मटौल कर जाता था। शनिवार की रात वह गौरव घर से बुलाकर ले गया और पैसे मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया।
इस पर पहले उसे नशे का इंजेक्शन लगाया और फिर शॉल से गला घोंट दिया। इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने उसे गांव के जंगल में एक पेड़ पर लटका दिया था। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आस मोहम्मद की निशानदेही पर पुलिस ने नशे का इंजेक्शन भी बरामद कर लिया है। सोमवार का उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।