फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंबर से नेताजी ने उड़ाए रुपए

Tue, 09 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में आयकर अधिवक्ता के चेंबर को सुनसान देख एक पार्टी के नेताजी ने उनकी मेज की दराज में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। फुटेज में उनकी करतूत पकड़ी गई। अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने आरोपी नेता को हिरासत में ले लिया। उसने चेंबर से चोरी करना कबूल किया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता उमेश चौहान के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे वह अपने सिसाना रोड जैन इंटर कॉलेज के निकट स्थित चैंबर पर बैठे हुए थे। उसी समय ग्राम निवाड़ा निवासी यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) का जिलाध्यक्ष जाहिद उर्फ लालू उनके पास किसी मामले में कानूनी सलाह लेने के लिए पहुंचा। आरोप लगाया कि अचानक उन्हें किसी काम से उठकर चेंबर से बाहर जाना पड़ा और जाहिद को कार्यालय में ही बैठा छोड़कर बाहर निकल गए।

थोड़ी देर बाद जब वे कार्यालय लौटे तो मेज की दराज खुली पड़ी थी और उसमें रखे 1.54 लाख रुपये गायब थे। जाहिद भी कार्यालय से गायब था। उन्होंने तुरंत अपने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें जाहिद उनकी मेज की दराज से पैसे निकालता हुआ नजर आया। यही नहीं जब उन्होंने जाहिद को फोन किया तो उसने फोन बंद कर लिया। कई बार फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में उमेश चौहान ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जाहिद को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक जाहिद ने बताया कि उसने नहीं उसके बच्चे ने पैसे निकाले थे। बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें