फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा गांव में हाईवे किनारे डेढ़ माह से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट न जलने पर अंधेरे में डूबा काठा गांव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव में हाईवे किनारे लगी स्ट्रीट लाइट डेढ़ माह से खराब पड़ी है। हाईवे पर अंधेरा होने पर तेज गति से आने वाले वाहनों की चपेट में आने से गोवंशों की मौत हो रही है। ग्रामीण कई बार लाइट ठीक कराने की मांग कर चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने गांव में हाईवे किनारे लगी स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के भूरा उर्फ कमलजीत ने कहा गांव में हाईवे किनारे स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी, जो पिछले डेढ़ माह से खराब पड़ी है। अंधेरा होने पर हादसे किनारे बैठने वाले गोवंश हादसों का शिकार हो रहे हैं। शक्ति सिंह ने कहा हाईवे के किनारे गोवंश घूमते रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहनों की टक्कर से गोवंश घायल हो रहे हैं। आए दिन हाईवे किनारे एक-दो गोवंश की मौत हो रही है। धर्मपाल चौधरी ने कहा कई बार अधिकारियों को लाइटें ठीक कराने के लिए अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ । उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। वीरेंद्र चौधरी ने कहा अंधेरा होने पर हाईवे से गुजरने पर लोगों को परेशानी होती है। अंधेरे में हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें