बताया गया कि उनके पीछे बिलौचुपरा गांव से करीब पांच बाइकों पर सवार 10-12 युवक आए और एक बाइक को गाड़ी के आगे लगा दिया। आरोपियों ने ईंटों व पत्थरों से गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद गाड़ी में सवार युवकों पर भी ईंटों से हमला कर दिया, जिनमें से तीन युवक किसी तरह बचकर भाग गए। जबकि वरुण भारद्वाज को पकड़ लिया और उसको सड़क पर गिराकर ईंटों से हमला करके अधमरा कर दिया गया।