फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, एसआई व सिपाही घायल

विज्ञापन
छपरौली पुलिय हिरासत में आरोपी शराब तस्कर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। ककौर कलां गांव में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर खाली बोतलों और ईंटों से पथराव कर दिया गया। इसमें एसआई व सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने भागते हुए तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से तस्करी की शराब और अपमिश्रित शराब और इसे बनाने का सामान बरामद किया गया है। घायल एसआई और सिपाही का अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

छपरौली थाने के एसआई नरेश पाल, सिपाही गौरव कुमार, विनय कुमार शनिवार की रात को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मिली शराब तस्करी की सूचना पर तीनों ककौर कलां गांव में पहुंच गए। तीनों ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले विकास पुत्र हरपाल को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने मकान की छत पर चढ़कर पुलिस पर शराब की खाली बोतल व ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ईंट लगने से एसआई नरेश पाल और सिपाही विनय घायल हो गए। इसके बाद तस्कर भागने लगा तो पुलिस ने से पकड़ लिया। उसके पास से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई करीब डेढ़ पेटी शराब, तीन लीटर अपमिश्रित शराब, 250 ग्राम नौसादर व 500 ग्राम यूरिया बरामद किया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि विकास के खिलाफ अवैध रूप से शराब बेचने, नकली शराब बनाने व पुलिस पर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें