बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों की मदद की गई। सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, व्यापारी संगठनों ने गरीब, असहाय लोगों को राशन वितरण में मदद की।
अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बड़का रोड, बिजरौल रोड, माल गोदाम सराय रोड, छपरौली रोड आदि स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए। साथ ही लोगाें को घरों के अंदर रहने व अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। इसमें रवि गर्ग, आकाश, अनुज गर्ग, मनोज गोयल, कपिल अग्रवाल, नमन का सहयोग रहा।