फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुकदमा दर्ज कराने को डेढ़ लाख ठगने वाला सपा का प्रदेश सचिव गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के व्यक्ति ने सपा के प्रदेश सचिव और उसके भाई पर लगाया डेढ़ लाख ठगने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मकान के विवाद में मुकदमा दर्ज कराने का झांसा देकर खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के व्यक्ति से पुलिस अधिकारियों के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया। इसमें पुलिस ने मुकदम दर्ज करके सपा के प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के रहने वाले मोहम्मद ईनाम ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों के साथ मकान का विवाद चल रहा था। इसमें सपा के प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह और उसका भाई नसीम उनके घर आकर विवाद के बारे में पूछताछ करने लगे। उन्होंने पूरा मामला बताया तो सपा नेता और उसके भाई ने पुलिस अधिकारियों से अच्छे संबंध होने का हवाला देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की जिम्मेदारी ली। इसके बदले डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। पड़ोसी से मांगकर 40 हजार रुपये नकद दे दिये, जिसके बाद 16 अक्तूबर को एक लाख दस हजार रुपये भी दे दिये। इसके बाद उनका मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया गया और लगातार आश्वासन देकर चुप बैठाया जा रहा है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि धोखाधड़ी में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रुपये आ गए, मुकदमा दर्ज करा दो...
शिकायतकर्ता मोहम्मद इनाम ने बताया कि पहले 40 हजार रुपये लेने के बाद बाकि रकम की मांग की गई। आरोप लगाया कि बाद में एक लाख दस हजार रुपये मिलते ही सपा नेता ने एक अधिकारी को फोन कर कहा कि रुपये आ गए हैं, अब इनका मुकदमा दर्ज करा दो।
विज्ञापन


-ऑडियो रिकॉर्डिंग में खुद को बता रहा एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर का करीबी
पीड़ित ने एसपी को एक ऑडियो रिकार्डिंग भी सुनवाई, जिसमें आरोपी सपा नेता अपने संबंध एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर सभी से बता रहा है। वह कह रहा है कि वह सभी का करीबी है और उसका मुकदमा जल्द ही दर्ज हो जाएगा। हालांकि सपा नेता की किस पुलिस अधिकारी से करीबियां थीं, इसका खुलासा उसकी कॉल डिटेल से हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें