बड़ौत। बड़का गांव के किसान संजय कुमार से दो युवकों ने गन्ना छीलने की ठेकेदारी के नाम पर 30 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने अब अपने फोन को बंद कर लिया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किसान ने बताया कि आरोपी युवकों ने किसान से 20 हजार की नकदी व 10 हजार ऑनलाइन अपने खाते मेें ट्रांसफर्मर कराए थे। उधर, बड़ौली रोड निवासी बुजुर्ग धर्मपाल से बेटे की नौकरी लगवाने की बात कहकर उसने एक सोने की अंगूठी, 1100 रुपये ठग लिए। दोनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।