संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। वेदवान तीरंदाजी एकेडमी धनौरा के तीरंदाज विशेष वेदवान ने पश्चिम बंगाल में हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रतज पदक जीता है। पदक जीतने पर एकेडमी में खुशी का माहौल है।
एकेडमी के कोच सचिन वेदवान ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 28 मार्च से 31 मार्च तक चौथी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में एकेडमी के तीरंदाज विशेष वेदवान ने जूनियर कंपाउंड प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीत कर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन किया। उसके पदक जीतने की जानकारी मिलने पर एकेडमी पर खुशी का माहौल है। उसके वापस लौटने पर एकेडमी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।