संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव के निर्देशन में त्योहारों को देखते हुए जिले में 19 अक्तूबर से दो नवंबर तक फोकस सैंपलिंग अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि ने बताया कि अभियान अंतर्गत 19 अक्तूबर को बस स्टैंड एवं रिक्शा चालकों, 20 को स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों, 21 को मेहंदी लगाने वालों, ब्यूटी पार्लर और सैलून में काम करने वालों, 22 को होटल में काम करने वालों, 23 को अस्पतालों में काम करने वालों, 24 को जेल, बाल सुधार गृह, नारी निकेतन, वृद्धा आश्रम, 25 को सरकारी दफ्तरों में, 26 को मॉल, 27 को एक बार फिर से बस ड्राइवर, रिक्शा चालकों, 28 को बाजार, 29 को इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों, बर्तनों की दुकानों एवं गाड़ी के शोरूम, 30 को सर्राफा बाजारा व सिक्योरिटी गार्ड, एक नवंबर को मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर और दो नवंबर को पताका बाजार दीए बनाने वाले एवं मूर्ति बनाने वालों के कोविड जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। जिले में दो नवंबर तक विशेष कोविड फोकस सैंपलिंग अभियान चलाया जाएगा।