फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की बात करने वाले आस्तीन के सांप: जयंत चौधरी 

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के बसी गांव में जयंत चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि कश्मीर और पाकिस्तान की बात कर लोगों को भ्रमित करने वाले आस्तीन के सांप हैं। मुजफ्फरनगर दंगा कराने वालों को अब सर्वसमाज एकजुट होकर अपने वोट की ताकत से जवाब दें। 
विज्ञापन

बुधवार को रालोद प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में आयोजित जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि कश्मीर की बात करने वाले लोगों को भ्रमित करते हैं। आमजन के साथ छलावा करते हैं। सपा शासनकाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की उपेक्षा की गई। केंद्र की सरकार ने भी आम बजट में किसान की उपेक्षा की है। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ मेराजुदीन, चौधरी भोपाल सिंह,  जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, विधायक वीरपाल राठी ने विचार रखे। अध्यक्षता चौधरी कृपाल सिंह एवं संचालन डॉ जगपाल  सिंह तेवतिया ने किया। इस मौके पर कपिल चौधरी, डॉ सुरेशचंद कौशिक, प्रमुख सुभाष गुर्जर, रविंद्र प्रधान, राजेश नैन, संजय त्यागी, धर्मपाल प्रधान, सतबीर नैन, सुखबीर शर्मा, ध्रुव शर्मा, नेपाल सिंह, संदीप धामा, बलधारी सिंह मौजूद रहे। 

संगीत सोम की उम्र पर उठाया सवाल
रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम की उम्र पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में संगीत सोम की उम्र केवल आठ साल बढ़ी है। वर्ष 2009 में वह बीए पास थे, लेकिन इस बार नामांकन में इंटर पास बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें