बड़ौत तहसील में एसडीएम न्यायिक अनुज नेहरा को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : BARAUT
कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौंपा
बड़ौत। प्रयागराज में चार दलितों की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौंपा।
सपा के राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को तहसील गेट के पास एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, सरकार को बर्खास्त करो जैसे नारे कार्यकर्ताओं ने बुलंद किए। अनुज पंवार ने कहा योगी सरकार में वंचित, शोषित समाज और गरीब तबके के खिलाफ दरिंदगी, हैवानियत और गुंडागर्दी की खुली छूट मिली है। 24 नवंबर को प्रयागराज के फाफामऊ में घटी घटना इसका ताजा प्रमाण है। जब भाजपा पूरे देश में संविधान दिवस मनाने की नौटंकी कर रही थी। तब समाज के अंतिम व्यक्ति को संविधान प्रदत्त सम्मान पूर्वक जीने के अधिकार का गला घोंटते हुए एक दलित परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। इनमें आंसू सिद्दीकी, धर्मेंद्र, प्रवीण, अनुज, अशोक, प्रमोद, दीपक आदि शामिल रहे।