फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नए कृषि कानूनों, ओलावृष्टि और बारिश में किसानों की धान की फसल के बर्बाद होने जाने पर मुुआवजा न मिलने के विरोध मेें शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा इकाई के राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। अनुज पंवार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की वर्तमान सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। नए कृषि कानूनों को सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए लाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि व भारी बारिश से बहुत से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो चुकी है, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार में अपराध अपनी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा ही भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव के हाथ मजबूत बनाने का आह्वान किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुभाष सिंह को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में आशु सिद्दीकी, दीपक राणा, देवेंद्र उपाध्याय, डॉ. मदनपाल पंवार, मोहसीन, डॉ. रिजामुद्दीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें