फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुई दो बालिकाएं बरामद, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड के निर्माण में लगे श्रमिक की दोनाें बेटियां बृहस्पतिवार को हो गई थी लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा में एलिवेटेड मार्ग के निर्माण में लगे श्रमिक की बृहस्पतिवार को लापता हुई दोनों बेटियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों बालिकाएं बाजार में रास्ता भूल गई थी। दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी नवीन दिल्ली अक्षरधाम से खेकड़ा तक बनने वाले एलिवेटेड मार्ग के निर्माण में मजदूरी कार्य कर रहा है। खेकड़ा में पाठशाला रोड पर वह किराए के मकान में रहता है। बृहस्पतिवार की दोपहर उसकी तीन और पांच वर्ष की दो बेटियां अचानक लापता हो गई थी। उसने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर पुत्रियों की बरामदगी की मांग की थी। कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही दोनों बालिकाओं को बरामद कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियां घर से बाजार में घूमने के लिए निकल गई थी। बाजार में वह रास्ता भूल गई। उन्हें रोते देख एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों को कोतवाली ले आई और परिजनों को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें