बड़ौत तहसील में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। प्रदेश मेें बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। वे जलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रदेश मेें बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक जनपदों मेें जगह-जगह चक्का जाम कर देंगे।
युवजन सभा इकाई के राष्ट्रीय सचिव व सपा नेता अनुज पंवार के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि या तो महंगाई हटाओ या फिर गद्दी छोड़ो, भाजपा सरकार अब तो शर्म करो। इस अवसर अनुज पंवार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की वर्तमान सरकार में न तो महंगाई रुक रही है और न ही भ्रष्टाचार। प्रदेश के शिक्षित युवा सड़कों पर मारे-मारे फिर रहे हैं। किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। अपराध चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में सपा ही भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव के हाथ मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुभाष सिंह को सौंपा। ज्ञापन व प्रदर्शन करने वालों में डॉ. मदनपाल पंवार, मोहसिन, आशु सिद्दकी, दीपक राणा, देवेंद्र उपाध्याय, डॉ. रिजामुद्दीन शामिल रहे।