बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके एक प्लाट को लेकर सपा के जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी पक्ष से विवाद चल रहा है। इस कारण वह उससे रंजिश रखते हैं। वह 18 जून 2021 को अपने घर में मौजूद था तो महबूब अल्वी ने अपने भाई मतलूब और बेटे आदिल व राजू के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। प्लाट पर कब्जा छोड़ने के लिए कहते हुए फायर किए। हमले का विरोध करने पर उनकी पत्नी के कपड़े फाड़े और अशलील हरकत की गई। वहां परिवार के अन्य सदस्यों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए। विशेष लोक अभियोजक इंद्रपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में महबूब अल्वी, मतलूब, आदिल व राजू ने बुधवार को एडीजे स्पेशल एससी/एसटी एक्ट शैलेंद्र पांडेय की अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने आरोपियों को अंतरिम जमानत दे दी। संवाद
----
सडक़ पर सरेआम स्कार्पियो में खींचकर महिला से छेड़छाड़
बागपत। नगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना चमरावल रोड पर घूमने जाती है। वह चार मार्च की सुबह घूमने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में युवक रफीक व महिला नफीसा ने स्कार्पियो में उसे जबरदस्ती खींचा और छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। वह किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर भागी। इसके बाद भी उसे परेशान किया जा रहा है। इस कारण उसने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद