फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित, दो से चलेगा संचारी रोग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण व प्रसव कराने पर बुधवार को सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने सभी ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक में अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में दो अप्रैल से संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया जाएगा और 15 अप्रैल से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरुक करेंगी। बुधवार को कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच व टीकाकरण और
सुरक्षित प्रसव कराने के लिए डॉ मोनिका गुप्ता, आश मौहम्मद, रजनी, अमिता, सचिन मलिक, सचिन, प्रमोद सहित चिकित्सको, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक और स्वास्थ्यकर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ भुगजवीर सिंह, एसीएमओ डॉ गजेंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें