ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
बागपत के बड़ौत के सूप गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में बच्चों से झाडू़ लगवाने के मामले में शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। प्रकरण को गंभीर से लेकर एबीएसए ने इंचार्ज को हड़काया और दो दिन में बच्चों से झाडू़ लगवाने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी यदि कोई से इस प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा।
सूप गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में पंजीकृत 40 बच्चों से विद्यालय में तैनात इंचार्ज नरेश आए दिन साफ-सफाई और झाडू़ लगवाने का काम कराता था। यदि इस दौरान कोई बच्चा इसका विरोध करता था तो उसकी पिटाई की जाती थी और उससे नाम काटने की धमकी दी जाती थी। समस्या को लेकर कई बार अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अफसरों से शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
अभिभावकों और ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार की अंक मेें प्रमुखता से फोटो से साथ प्रकाशित किया तो शिक्षा विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार ने इंचार्ज नरेश को हड़काया और दो दिन में बच्चों से झाडू़ क्यों लगवाएं जा रही है, के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। एबीएसए डॉ. प्रभात ने इंचार्ज को चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा से इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा।
इस संबंध में एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार ने कहा अमर उजाला में प्रकाशित खबर से मामला संज्ञान में आया है, इंचार्ज से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। आभार जताने वालों में ग्राम प्रधान के पति ब्रजवीर, रोबिन, सचिन, सत्यवीर, अनीस, जगवीर, रामपाल, हरपाल, मांगेराम, जोगेंद्र आदि रहे।