बागपत जिले में बुखार के साथ त्वचा के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जिले की 23 पीएचसी पर लगाए गए आरोग्य मेलों में 114 मरीज बुखार से पीड़ित आए। इनमें से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने छह मरीजों को रेफर कर दिया। इसके अलावा मेले में 224 त्वचा के मरीजों ने अपना उपचार कराया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में लगाए गए आरोग्य मेले में 1053 लोगों ने अपनी जांच व उपचार कराया। सबसे अधिक 224 मरीज त्वचा के आए। इनके अलावा 114 बुखार से पीड़ित लोगों ने अपना उपचार कराया।
इनमें से छह मरीजों को रेफर कर दिया गया। मेले में 35 मरीजों की हेपेटाइटस बी की जांच की। इनके अलावा हाइपर टेंशन के 13, शुगर के 50, टीबी के तीन, आंखों के तीन मरीज पहुंचे। मेले में लोगों की कोरोना की जांच कराई गई।