संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनराज सिंह जाटव ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। कहा कि विधानसभा चुनाव में अनुसूचित मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में धनराज सिंह जाटव ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान पर जोर दिया। कहा कि विधान सभा चुनाव में अनुसूचित मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने धनराज सिंह का गेस्ट हाउस पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र बाल्मीकि, बागपत मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील गौतम, सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह, अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष जोगिंदर वाल्मीकि, बागपत नगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिंह, बड़ौत देहात अध्यक्ष सुखराम पाल सिंह, दीपक कुमार, खेकड़ा नगर अध्यक्ष विशाल खटीक, महामंत्री धीरज वाल्मीकि, लोकेश कुमार, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, कुलदीप वाल्मीकि मौजूद रहे।