फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: बुखार के साथ-साथ बढ़ रहे त्वचा के मरीज, आरोग्य मेले में आए 224 मरीज

Mon, 01 Nov 2021 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में लगाए गए आरोग्य मेले में 1053 लोगों ने अपनी जांच व उपचार कराया। सबसे अधिक 224 मरीज त्वचा के आए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले में बुखार के साथ त्वचा के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जिले की 23 पीएचसी पर लगाए गए आरोग्य मेलों में 114 मरीज बुखार से पीड़ित आए। इनमें से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने छह मरीजों को रेफर कर दिया। इसके अलावा मेले में 224 त्वचा के मरीजों ने अपना उपचार कराया।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में लगाए गए आरोग्य मेले में 1053 लोगों ने अपनी जांच व उपचार कराया। सबसे अधिक 224 मरीज त्वचा के आए। इनके अलावा 114 बुखार से पीड़ित लोगों ने अपना उपचार कराया।

इनमें से छह मरीजों को रेफर कर दिया गया। मेले में 35 मरीजों की हेपेटाइटस बी की जांच की। इनके अलावा हाइपर टेंशन के 13, शुगर के 50, टीबी के तीन, आंखों के तीन मरीज पहुंचे। मेले में लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: युवती ने गुस्से में फोन काटा और ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, उड़े चीथड़े, शव की नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें