न्यूयार्क मे डिस्प्ले हुआ खेकड़ा की सिंगर रेणुका का सोंग
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा निवासी सिंगर रेणुका पंवार नित नए आयाम छू रही है। अब अमेरिका के न्यूयार्क शहर में भी विशालकाय भवनों पर उसके गाने के चित्र डिस्प्ले हो रहे है। इससे रेणुका के परिजनों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है।
‘52 गज का दामण’ गीत से सुर्खियों में आई खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर है। उसके गानों की झलकियां अमेरिका की उन बिल्डिंगों पर डिस्प्ले हो रहे है, जिसके लिए बड़े बडे़ कलाकार सपने देखते है। प्रोग्राम मैनेजर विजय ने बताया कि उनके एक मित्र ने अमेरिका से रेणुका के चित्र भेजे तो वे बेहद खुश हुए। यह विज्ञापन अभिनेत्री असीस कौर के साथ गाने को लेकर है। रेणुका की इस नई उपलब्धि पर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है।