फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में रहा सन्नाटा, पुलिस की रही सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हुए 83 घंटे के कोरोना कर्फ्यू में शनिवार को नगर के बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। लोग घरों में रहे। नगर के गली-मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। मेरठ-बागपत और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की संख्या कम रही। लॉकडाउन में मुख्य मार्गों, हाईवे और चौराहों पर पुलिस की सख्ती दिखी।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते नगर के बाजार बंद रहे। मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों में सन्नाटा रहा। लोगों ने घरों में रहकर कोरोना कर्फ्यू का पालन किया। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग मास्क लगाकर घरों से बाहर निकले। 50 फीसदी क्षमता के साथ परिवहन सेवा, माल वाहन, स्वास्थ्य सेवाओं, आकस्मिक सेवा में आवागमन की अनुमति रही। नगर के मुख्य चौराहा राष्ट्र वंदना चौक, होलिका चौक के अतिरिक्त ईदगाह, पुराना कस्बा व नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार, यमुना रोड, सर्राफा बाजार में पुलिस ने गश्त कर बेवजह घूमने वालों पर सख्ती कर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया। इस दौरान पुलिस ने मास्क का प्रयोग न करने वाले व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें