फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 21 अप्रैल को धूमधाम से निकाली जाएगी श्रीजी की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जैन समाज के लोगों ने बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। नेहरू रोड पर सोमवार को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें आगामी 21 अप्रैल को नगर में निकाली जाने वाली श्रीजी की रथयात्रा को सफल बनाने पर मंंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया की 20 अप्रैल को संध्या के समय भगवान महावीर की 108 दीपकों से संगीतमयी आरती की जाएगी। इसके बाद भजन संध्या का कार्यक्रम होगा और श्री महावीर भगवान का पालना झुलाने का कार्यक्रम भी उसी दिन रात्रि में होगा। 21 अप्रैल 2024 को सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और दैनिक पूजा का कार्यक्रम होगा। फिर श्री महावीर भगवान जी के जन्मोत्सव पर जैन मंदिर नेहरू रोड से श्रीजी की रथयात्रा निकाली जाएगी। यह नेहरू रोड से नेहरू मूर्ति होते हुए पाण्डुक्षिला बी फील्ड पहुंचेगी और वहां श्रीजी का अभिषेक होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निरंजन जैन, अतुल जैन, अमित जैन, आदीश जैन, मुकेश जैन और अनिल जैन को संयोजक और मेला मंत्री बनाया गया है। बैठक में सतेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, अनिल जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, मुकेश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें