खेकड़ा। जयंत चौधरी और रालोद कार्यकर्ताओं पर हाथरस में किए गए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। नगर की सड़कों पर जुलूस निकाला गया और लाठी चार्ज करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापनप नायब तहसीलदार को सौंपा।
सोमवार शाम पांच बजे नगर क्षेत्र के रालोद कार्यकर्ता इकट्ठा होकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने नगर में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस के रूप में सभी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। इस दौरान नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र धामा, सुभाष धामा, मुकेश धामा, अमित धामा, मोंटी, घनश्याम शर्मा, ओमप्रकाश यादव, सूरज धामा, नितिन शर्मा, विशाल मित्तल, विकास धामा ठेकेदार, चिंटू शर्मा, नरेश ठेकेदार आदि रहे।
इसके अलावा रालोद कार्यकर्ताओं ने मौहल्ला औरंगाबाद निवासी चौधरी सुखपाल सिंह के आवास पर बैठक की। कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद ब्रहमपाल सिंह, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, भोपाल सिंह, नीरज धामा, फोटो सिंह, जयप्रकाश सिंह, धर्मपाल सिंह, रणजीत सिंह, धनपाल पंडित, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, रामकुमार धामा, सतेंद्र धामा आदि रहे।