फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिंघावली अहीर थाने के पास चार दुकानों में चोरी पर भड़के दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
-चारों दुकानों की दीवार तोड़कर दिया घटना को अंजाम, थाने में हंगामा करते हुए पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

फोटो 14 ए और बी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाने के पास शुक्रवार रात चोरों ने अवनीश, इरफान, गुलबहार व सलीम की दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह दुकानों में चोरी होने का पता चलने पर दुकानदार भड़क गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर रात में गश्त नहीं करने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। घटना का जल्द खुलासा नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
कस्बा निवासी अवनीश ने बताया कि मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अमीनगर सराय मोड़ पर उनकी किरयाना की दुकान है। पास में ही इरफान निवासी रोशनगढ़ की, गुलबहार निवासी दौलतपुर और सलीम निवासी सिंघावली अहीर की कन्फैक्शनरी समेत अन्य सामानों की दुकानें हैं। शुक्रवार रात दुकानें बंद कर अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान पर आए तो पीछे की दीवार टूटी हुई मिली। चारों दुकानों के गल्लों में रखी हजारों रुपये की नकदी, सिगरेट के पैकेट, दाल-चावल के कट्टे समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सिंघावली अहीर थाने में हंगामा कर रहे दुकानदारों को पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसमें जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
थाना नजदीक, पुलिस पर सवाल
चार दुकानों में चोरी की घटना के बाद दुकानदार अवनीश, सलीम, इरफान गुलजार, दीपक, त्यागी ने बताया कि पहले भी दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि चंद कदमों की दूरी पर सिंघावली अहीर थाना स्थित है, लेकिन पुलिसकर्मी गश्त नहीं करते। इससे रात में बड़ी घटना भी हो सकती है। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़वाने की मांग की। पुलिस ने अमीनगर सराय मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

-
तीन मंजिला दुकान की छत के रास्ते से घुसे चोर
अमीनगर सराय मोड़ पर चोरों ने एक के बाद एक करके चार दुकानों में चोरी की। एक दुकान में घुसने के लिए चोर तीसरी मंजिल पर चढ़ गए और छत उखाड़कर अंदर घुसे। इसके बाद छत के रास्ते से ही सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें