फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के परिवार पर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर में गाली-गलौज का विरोध करने पर दुकानदार के परिवार पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमला करने वाले मकान से 1.5 लाख रुपये और जेवर लेकर भाग गए। इस हमले में दुकानदार सहित चार घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहरनगर के रहने वाले दुकानदार संजीव का कहना है कि गांव के चार युवक शुक्रवार रात करीब दस बजे दुकान के पास बैठकर शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। इसका विरोध करने पर युवकों ने पहले दुकान में तोड़फोड़ की और इसके बाद घर में घुसकर उसके, उसकी पत्नी कुसुम, बेटी पूनम व बेटे नितिन की पिटाई की। इसकी शिकायत करने पत्नी व बच्चे निवाड़ा चौकी पर गए। तभी युवकों ने फोन करके हरियाणा से करीब दस लोगों को बुला लिया और उन सभी ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर मकान से 1.50 लाख रुपये की नकदी, जेवर व अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। शोर होने पर लोगों को आता देखकर हमलावर भाग गए। हमले में संजीव, पत्नी, बेटी व बेटा घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली पर तहरीर दी गई है।
कोतवाली एसएसआई मुनेशपाल सिंह ने बताया है कि यह मारपीट का मामला है। लूट का आरोप गलत है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें