-प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा
फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिवम कुमार ने सहारनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 70 किलो वर्ग में यह उपलब्धि प्राप्त की। सोमवार को एकेडमी पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया।
ब्रूशली एमेच्योर बॉक्सिंग एकेडमी के कोच यशवीर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सहारनपुर के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। यह आयोजन 10 जून से 13 जून तक चला। शिवम कुमार ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने 70 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह पहली बार नहीं है, जब शिवम ने पदक जीता है। वह इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। सोमवार को जब शिवम एकेडमी पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, कपिल कुमार, तेजपाल सिंह और दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।