फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नलकूप चलाते हुए करंट लगने से नौकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बागपत के सादुल्लापुर गांव में सोमवार को एक किसान के 55 वर्षीय नौकर की करंट लगने से मौत हो गई। यह दुखद घटना नलकूप का सबमर्सिबल चालू करते समय हुई।
विज्ञापन

किसान देवेंद्र ने बताया कि इनाम उनके पास करीब बीस साल से नौकरी कर रहा था। मानसिक रूप से कमजोर था और अपने गांव या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाता था। देवेंद्र को वह गांव में घूमता हुआ मिला था और तभी से उनके साथ रहने लगा। किसान ने बताया कि दो दिन पहले उनके खेत में लगे नलकूप का सबमर्सिबल खराब हो गया था। सोमवार को सबमर्सिबल को ठीक कराकर नलकूप में वापस डाला गया। जैसे ही उसे चालू किया गया, इनाम को तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत बड़ौत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और पुलिस को सूचना दे दी गई है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार का कहना है कि करंट लगने से व्यक्ति की मौत होने की बात कही गई है। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें