फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में हाथ फंसने से मजदूर का हाथ कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन में हाथ फंसने से मजदूर का हाथ कटा
विज्ञापन

- फैक्ट्री मालिक पर लगाया शोषण का आरोप, कोतवाली पर हंगामा
बड़ौत। अमीनगर सराय रोड स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को मशीन में हाथ फंस जाने से मजदूर का हाथ कट गया। आरोप है कि मदद मांगने के बावजूद फैक्ट्री मालिक ने कोई मदद नहीं की। इससे क्षुब्ध मजदूरों ने मंगलवार को कोतवाली पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पीड़ित मजदूर शुभम पुत्र राममेहर अमीनगर सराय रोड स्थित बिजलीघर के सामने रहता है। मंगलवार को इसी रोड पर स्थित फैक्ट्री मालिक घर पर आया और मजदूरी कराने के नाम पर शुभम को अपने साथ फैक्ट्री में ले गया। आरोप है कि मना करने के बावजूद फैक्ट्री मालिक ने शुभम को मशीन चलाने को कहा, जिसके बाद मशीन में हाथ फंसने के कारण शुभम का हाथ कट गया। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने कोई मदद नहीं और मारपीट कर भगा दिया। उन्होंने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में नीरज, आकाश, दीपक, सुबोध, प्रवीण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें