फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में नहर में ट्रैक्टर-ट्राली समेत बागपत के सात लोग गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
-भूसा लेने गए थे पानीपत, छह लोग बाहर निकल गए, ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरियाणा के पानीपत में भूसा लेने गए सात लोग ट्रैक्टर-ट्राली समेत नहर में गिर गए। इनमें छह लोग नहर से बाहर निकल गए, लेकिन ट्रैक्टर चालक पानी में डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए है।
विज्ञापन

बागपत के पुराना कस्बा निवासी इशरत जलाल ट्रैक्टर ट्राली में हरियाणा से भूसा लाकर उसे यहां बेचता है। वह अपने छह साथियों के साथ शुक्रवार रात पानीपत से भूसा लेने के लिए गया था। शनिवार सुबह करीब 4.45 बजे पानीपत में रोहतक बाईपास के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर का ब्रेकर पर अचानक संतुलन बिगड़ गया और इससे ट्रैक्टर नहर में गिर गया। इशरत जलाल ट्रैक्टर चला रहा था जो नहर में डूब गया। जबकि अन्य छह लोग ट्राली के सहारे नहर से बाहर निकल गए। इसकी जानकारी मिलते ही बागपत के गोताखोर इरफान की टीम हरियाणा पहुंचकर इशरत जलाल की तलाश में जुट गई। गोताखोर इरफान का कहना है कि शनिवार देर शाम तक इशरत जलाल का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें